Toll Free: 1076
Disclaimer

Disclaimer for Web Portal

Disclaimer for Web Portal

छत्तीसगढ़ सीएम हेल्पलाइनपोर्टल नागरिकों की शिकायतों, सुझावों एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु एक ऑनलाइन माध्यम है। पोर्टल पर दर्ज की गई जानकारी आवेदक द्वारा प्रदान की जाती है, जिसकी सत्यता एवं पूर्णता के लिए संबंधित आवेदक स्वयं उत्तरदायी होगा।

पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का निराकरण संबंधित विभाग/अधिकारी द्वारा उपलब्ध तथ्यों एवं नियमों के आधार पर किया जाएगा। भ्रामक, असत्य, अपूर्ण अथवा अनुचित जानकारी प्रदान किए जाने की स्थिति में शिकायत निरस्त की जा सकती है।

यह पोर्टल सूचना का अधिकार (RTI) से संबंधित, माननीय न्यायालय में विचाराधीन, मांग संबंधी, विभागीय स्थापना संबंधी (पेंशन, ग्रेच्युटी एवं अनुकम्पा नियुक्ति मामलों को छोड़कर) तथा केन्द्र शासन से संबंधित प्रकरणों के लिए मान्य नहीं होगा।

पोर्टल का उपयोग करते समय आवेदक यह सहमति प्रदान करता है कि उसके द्वारा दी गई जानकारी शासन के नियमानुसार संबंधित विभागों के साथ साझा की जा सकती है।